कांग्रेस को एक और झटका, बीजेपी में शामिल हुए महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण

कांग्रेस को एक और झटका, बीजेपी में शामिल हुए महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण

ashok chavan

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण आज बीजेपी का दामन थाम लिए हैं। इस दौरान अशोक चव्हाण और अमर राजूरकर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। दरअसल, मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे बीजेपी के मुंबई कार्यालय में अशोक चव्हाण ने औपचारिक रूप से भगवा झंडा थाम लिया है। इस दौरान महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बकायदा उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

अशोक चव्हाण को बीजेपी राज्यसभा में दे सकती है मौका

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अशोक चव्हाण को बीजेपी राज्यसभा में मौका देगी। दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। इसलिए ये एंट्री किसी बड़े नेता की मौजूदगी के बजाय महाराष्ट्र के बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में हुई। यह बीजेपी के लिए एक अच्छी खबर है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + nine =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।