बिहार में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है।आज से तीन दिनों तक मौसम में बदलाव के साथ खास कर दक्षिण बिहार में वर्षा के साथ-साथ ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है। राजधानी पटना समेत कई इलाकों में मंगलवार की सुबह बारिश हुई। कई इलाकों में मेघ गर्जन भी हुए।
- पटना समेत कई इलाकों में हुई बारिश
- 4 शहरों में ओलावृष्टि की संभावना
- 15 जिलों के लिए अलर्ट जारी
समेत कई जिलों में सुबह-सुबह बादल छाए रहे
आपको बता दें आज (13 फरवरी) और कल (14 फरवरी) को दक्षिण बिहार (Bihar) के अधिसंख्य जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिलों के एक या दो स्थानों में मेघ गर्जन के साथ ओलावृष्टि के भी संकेत हैं। पटना के अलावा सासाराम, भोजपुर में तेज बारिश हुई है। जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुर समेत कई जिलों में सुबह-सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
बता दें मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और आसपास समुद्र तल से औसत 0.9 किमी ऊपर बना है एवं एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम विदर्भ और उसके आसपास समुद्र तल से औसत 1.5 किमी ऊपर स्थित है। साथ ही उत्तर भारत में एक चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और उसके आसपास समुद्र तल से औसत 0.9 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से राज्य में पूर्वा एवं पछुआ हवाओं के समिश्रण होने एवं आद्रता में वृद्धि होने के कारण 13 से 15 फरवरी के बीच दक्षिण बिहार के कुछ जिलों को छोड़कर अधिसंख्य इलाकों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।
15 जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की ओर से मंगलवार की सुबह 8:30 बजे चेतावनी जारी की गई कि राजधानी पटना सहित 15 जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा और शेखपुरा शामिल हैं। इन जिलों में हल्की या मध्यम स्तर तक वर्षा की चेतावनी दी गई है।


Download Android App
Download iOS App






