पश्चिम बंगाल में राजनीति काफी गरमाई हुई है।बता दें टीएमसी और बीजेपी एक दूसरे पर निशाना साधने या आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे।अब केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीजेपी नेता राजू झा के हत्या मामले को लेकर टीएमसी पर जुबानी वार किया है।उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता राजू झा की दिनदहाड़े हत्या होना दिखाता है कि पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

हिंदुओं को संरक्षण नहीं मिल पा रहा है
आपको बता दें कि अनुराग ठाकुर ने आगे कहा क्या हिंदुस्तान में अब ये होगा कि हम कहीं जलूस निकाल सकते हैं और कहीं नहीं. मुख्यमंत्री एक पक्ष का तुष्टिकरण कर रहीं हैं। ममता बनर्जी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. क्या कसूर था राजू झा का कि चाय के कप के लिए रुक गए तो उन्हें गोली मार दी गई। हिंदुओं को संरक्षण नहीं मिल पा रहा है। राज्य का लॉ एण्ड आर्डर पूरी तरह से विफ़ल है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल में बर्धमान के शक्तिग्रह में बीजेपी नेता राजू झा की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।वह कुछ सहयोगियों के साथ कोलकाता जा रहे थे।इसी दौरान शक्तिगढ़ इलाके में एक हलवाई की दुकान के बाहर अज्ञात लोगों ने उन पर हमला हुआ. जानकारी के मुताबिक, झा चाय की दुकान के बाहर अपनी एसयूवी में बैठे थे तभी एक कार में दो व्यक्ति वहां पहुंचे। एक ने रॉड से कार का शीशा तोड़ा, जबकि दूसरे ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


Download Android App
Download iOS App



