रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले पीओके में सैन्य कार्रवाई करने पर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सेना के नाम पर राजनीति कर रही है उन्होंने कहा कि सेना का काम देश को सुरक्षा देना है उसी कारण से हम सब सुरक्षित हैं।
किसी भी तरह सेना का राजनीति करण नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बयान झारखंड और उत्तरप्रदेश दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर एय़रपोर्ट पर दी। बता दें कि पाकिस्तान के हमले का जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने पीओके में धुआंधार बमबारी कर 3 आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया है जिसमें कई आतंकी और सैनिकों की मारे गए है भारत ने यह कार्रवाई ठीक हरियाणा, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में उपचुनाव के पहले की है।
भाजपा के गांधी पदयात्रा पर सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा एक तरफ गांधी को अपनाने की कोशिश करती है, लेकिन गोडसे मुर्दाबाद नहीं बोलती, गांधी और गोडसे की विचारधारा एक साथ नहीं चल सकती है।
पदयात्रा में भाजपाई गोडसे मुर्दाबाद बोलेंगे कि नहीं यह बताना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्योत्सव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आमंत्रित करेंगे, कोशिश होगी कि वह छत्तीसगढ़ जरूर आएं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के १९वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव की तैयारी जोरों पर हैं। एक नवंबर को राज्योउत्सव दिवस के तौर पर मनाया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



