बॉलीवुड के लेजेंड अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। असलम खान ने आज सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में आखरी सांसे ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। असलम को मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी थी और वो कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे।
बता दें, असलम खान की उम्र करीब 90 साल थी, उनके निधन की खबर से परिवार को गहरा सदमा लगा है। असलम खान के साथ उनके भाई एहसान खान भी लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। एहसान खान भी कोरोना संक्रमित हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। असलम और एहसान खान दोनों को ही सांस फूलने की शिकायत थी।
बता दें कि भारत में अब तक कुल 25 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और करीब 50 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 26 लाख 47 हजार 316 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 51,045 लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



