Assam के मोरीगांव जिले में जिहादी होने के संदेह में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया, जिसने अवैध तरीकों से मतदाता सूची में अपना नाम भी दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
Highlights:
- गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चेनिमारी इलाके में की छापेमारी
- इस्लाम मंडल पर जिहादी होने का संदेह
- मतदाता सूची में नूर मंडल के रूप में अनुचित तरीके से जोड़ा गया नाम
मोरीगांव के पुलिस अधीक्षक, हेमंत कुमार दास ने कहा कि पुलिस ने एक गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार रात जिले के चेनिमारी इलाके में छापेमारी की। उन्होंने बांग्लादेशी पासपोर्ट वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने अधिकारियों को बताए बिना एक महिला के घर में शरण ली थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए इस्लाम मंडल पर जिहादी होने का संदेह है और उसका नाम लाहौरीघाट विधानसभा क्षेत्र के तहत मतदाता सूची में नूर मंडल के रूप में अनुचित तरीके से जोड़ा गया है। पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि उसने पिछले विधानसभा चुनाव में भी अपना वोट डाला था।
पुलिस ने बांग्लादेश का नागरिक होने के संदेह में एक 14 वर्षीय लड़के को भी पकड़ा है। दास के अनुसार, इस प्रकार के और भी लोग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अवैध रूप से जिले में प्रवेश कर सकते हैं, यही कारण है कि पुलिस ने जिलों में अभियान तेज कर दिया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





