असम ने राजग के विकास एजेंडे को दिया आशीर्वाद: PM मोदी

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार जताया और इसका श्रेय गठबंधन के विकास के एजेंडे और जनकल्यााकारी नीतियों को दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार जताया और इसका श्रेय गठबंधन के विकास के एजेंडे और जनकल्यााकारी नीतियों को दिया।उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘असम की जनता ने फिर से राजग के विकास के एजेंडे और लोक कल्याणकारी इतिहास को आशीर्वाद दिया है। इसके लिए मैं राज्य की जनता को धन्यवाद देता हूं।’’
प्रधानमंत्री ने इस जीत के लिए राजग कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की जमकर सराहना की।असम विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग को 126 विधानसभा सीटों में से 77 सीटों पर बढ़त मिली है और वह लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन ‘महाजोत’ 45 सीटों पर आगे है।भाजपा 58 सीटों पर आगे चल रही थी जबकि उसकी सहयोगी – असम गण परिषद 11 सीटों पर और युनाइटेड पीपुल्स पार्टी-लिबरल आठ विधानसभा सीटों पर आगे है।प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में विभिन्न राज्यों में उपचुनावों में भाजपा की जीत के लिए राज्य के लोगों को बधाई दी।कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड में विधानसभा के उपचुनाव के नतीजे भी आज सामने आए।

Desk Team