असम विधानसभा में कार्यवाही बाधित करने की वजह से निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई को विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने प्रश्नकाल की अवधि के लिए निलंबित कर दिया। दैमारी के व्यवस्था देने के बाद गोगोई को दो मार्शलों ने सदन से बाहर निकाल दिया।

शिवसागर के विधायक गोगोई शिक्षा विभाग से संबंधित एक पूरक प्रश्न पूछना चाहते थे, जिसे अध्यक्ष ने अस्वीकार कर दिया।विधायक ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज को दबाया जा रहा है, जिस पर दैमारी ने अप्रसन्नता जताई और शेष प्रश्नकाल के लिए उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया।अध्यक्ष ने जोर देकर कहा, ‘‘सभा के अंदर ‘आंदोलन’ (विरोध) की अनुमति नहीं दी जा सकती है। सदन के अपने नियम हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



