महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीड जिले में युवक ने पहले अपनी प्रेमिका पर एसिड से अटैक किया और बाद में उसपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने प्रयास किया। इस हादसे में घायल पीड़िता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार की है। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हमला क्यों किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला प्रदेश के नांदेड़ जिले के शेलगांव की रहने वाली थी। वह पुणे से आरोपी के साथ अपने शहर जा रही थी जिसकी पहचान अविनाश राजुरे (25) के रूप में की गयी है।
UP : छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने महिला पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर
बीड जिले के नेकनुर थाने के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान दोनों जिले के यलंब घाट स्थित एक सुनसान स्थान पर रूके जहां आरोपी ने महिला पर तेजाब फेंका और बाद में पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मरने वाली महिला के उम्र के बारे में नहीं बताया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



