मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार करते हुए कहा कि श्री चौहान राज्य में हुई अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल श्री चौहान ने आज सुबह प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ने का आरोप लगाते हुए गृह मंत्री श्री बच्चन पर हमला बोला था। श्री बच्चन इसी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
श्री बच्चन ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान दावा किया कि श्री चौहान इस बात से वाकिफ हैं कि मुख्यमंत्री कमलनाथ की बेहतरीन कार्यशैली श्री चौहान को अगली बार भी सरकार में नहीं आने देगी। वे अब तक अपनी हार को स्वीकार भी नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को व्यवस्थाएं देना चाहती है और इसी कार्य में जुटी है।


Download Android App
Download iOS App



