रोहतक : इस भयंकर गर्मी में जहां लोगों का जीना दुर्भर हो रहा है, वहीं छोटी बच्चियों के साथ बढ़ रहे यौन शोषण के मामलो को लेकर आम पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद इतने आहत है कि बिना गर्मी की फरवाह किए उन्होंने दो दिन का तप शुरू किया है। बडी बात तो यह है कि चारो तरफ आग के धुने जलाकर वह तप कर रहे है और दो दिन तक मौन भी रखेगे। जयहिंद का कहना है कि सरकार को इन मामलो को लेकर गंभीर होना चाहिए ताकि दोषियों को कडी से कडी सजा मिल सके।
नवीन जयहिंद ने कहा कि आत्म चिंतन और लोगों को सदबुद्धि दे, इसके लिए वे तप कर रहे है। आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद सोमवार को सेक्टर छह स्थित खेतों में धुना लगाकर तप शुरू कर दिया है। तप शुरू करने से पहले पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से छोटी बच्चियों के साथ यौन शोषण व दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि निंदा करने से काम नहीं चलेगा बल्कि सरकार को भी गंभीर होना पडेगा।
उन्होंने कहा कि इस घटनाओं से वे पूरी तरह से आहत हुए है और इसके लिए उन्होंने तप शुरू किया है, ताकि लोगों में सदबुद्धि आए और समाज भी जागरूक हो। नवीन जयहिंद ने कहा कि देश में जिस तरह से घटनाएं बढ रही है, उससे भय का माहौल बनता जा रहा है। आज लोगो को इस बारे में सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज हमारी छोटी छोटी बच्चियां घटना का शिकार हो रही है और उसके लिए कहीं न कहीं समाज को आगे आना पडेगा।
नवीन जयहिंद ने कहा कि यह कोई राजनीति स्टंट नहीं है बल्कि इन घटनाओं से वे आहत हुए है और वे आत्म चिंतन के लिए कर रहे है। उन्होंने बताया कि उनका यह तप दो दिन चलेगा और इस दौरान वे मौन भी रहेगे। प्रदेशाध्यक्ष द्वारा शुरू किया गया यह अनोखा प्रयास लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है और काफी लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचे है।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



