पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में प्रयोग में नहीं आने वाले हवाईअड्डों का नवीकरण कर छोटे विमानों के संचालन के लिए उन्हें उपयोग में लाएगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बताया कि सभी मुख्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर 27 हेलीपैड निर्मित किए गए हैं।
ममता बनर्जी ने ट्वाट किया, “आज अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस है। हमारी बंगाल सरकार ने छोटे विमान सेवाओं के संचालन के लिए बालुरघाट, मालदा, कूच बिहार आदि प्रयोग में नहीं आने वाले छोटे हवाई अड्डों के नवीकरण के लिए पहल की है।”

उन्होंने लिखा, “कोलकाता से गंगासागर, दीघा, मालदा और बालुरघाट के बीच हेलीकाप्टर सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। सभी मुख्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर 27 हेलीपैडों का निर्माण किया गया है।”

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1996 में 7 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस घोषित किया था।


Download Android App
Download iOS App



