भोपाल : सतपुड़ा भवन में लगी आग पर बोले कमलनाथ, जानिए क्या कहा ?

Summary :

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमराव शाम एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमे भोपाल का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी दफ्तर जलकर राख हो गया। सूत्रों के अनुसार अब सभी विपक्ष के नेता इस हादसे पर सवाल उठा रहे है।

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमराव शाम एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमे भोपाल का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी दफ्तर जलकर राख हो गया। सूत्रों के अनुसार अब सभी विपक्ष के नेता इस हादसे पर सवाल उठा रहे है। जानकारी के अनुसार बता दें मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी भवनों में से एक सतपुड़ा भवन में लगी आग पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा सवाल उठाया है। 
 भोपाल में सोमराव शाम को हुए बड़े हादसे पर उठ रहे सवाल 
सूत्रों के अनुसार उनका कहना है कि यह आग लगी है या लगाई गई, यह बड़ा सवाल है। आगे बता दें कमलनाथ ने कहा है कि ”सतपुड़ा भवन में लगी आग भ्रष्टाचार की मिसाल है। आग लगी या नहीं लगी, यह सवाल है। अब तक कहा जाता है कि 12 हजार फाइलें जल चुकी हैं, पता नहीं कैसे हजारों फाइलें जला दी गई हैं। इस मामले की एक स्वतंत्र जांच एजेंसी द्वारा पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए।” जब कमलनाथ से पूछा गया कि पहले भी आग लगी है और इसके लिए सरकार को क्या तैयारी करनी चाहिए, तो उन्होंने कहा कि उनकी किसी चीज की तैयारी नहीं है, तैयारी सिर्फ पैसे कमाने की है। ज्ञात हो कि सोमवार को दोपहर में सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल में आग लगी थी और यह आग छठी मंजिल तक पहुंच गई, हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, परन्तु कुछ हिस्सों में अब भी यह सुलग रही है। कहा ये भी जा रहा है कि आग की वजह एयर कंडीशनर में शॉट सर्किट भी ही सकती है।   

Desk Team