गुजरात के मनोनीत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को अहमदाबाद में उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता नितिन पटेल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता नितिन पटेल ने कहा कि नए मुख्यमंत्री नहीं चुने जाने पर मैं बिल्कुल नाराज़ नहीं हूं। मैं 18 साल से जन संघ से लेकर आज तक बीजेपी का कार्यकर्ता हूं और रहूंगा..कोई जगह मिले या नहीं, बो बड़ी बात नहीं है लोगों का प्रेम और सम्मान मिले वही बड़ी बात है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे इतना बड़ा स्थान दिया है और इतनी बड़ी जिम्मेदारी से मुझे बड़ा बनाया है तो पार्टी और किसी को भी मेरी जरूरत होगी तो मैं उनके लिए हमेशा तैयार रहूंगा। इंसान काम करके लोगों का दिल जीतकर ही बड़ा बन सकता है। नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज दोपहर बाद दो बज कर 20 मिनट पर राज्य के 17 वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत उन्हें शपथ दिलायेंगे। वह अकेले ही शपथ लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी इस अवसर पर उपस्थित रहने की सम्भावना है।पटेल ने कल शाम राजभवन जाकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इस मौक़ पर केंद्रीय निरीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी (दोनो केंद्रीय मंत्री) तथा पार्टी के केंद्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और कई पूर्व मंत्री मौजूद थे, पर पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की अनुपस्थिति से उनकी नाराजगी की अटकलें भी तेज हो गयी हैं।


Download Android App
Download iOS App



