15 अगस्त से पहले ISIS संगठन की बड़ी साजिश नाकाम, महाराष्ट्र मॉड्यूल केस में बड़ा खुलासा

Summary :

आतंकी संगठन आईएसआईएस के महाराष्ट्र मॉड्यूल मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए है, आतंक निरोधी दस्ता के सूत्रों के अनुसार मामले में गिरफ्तार किए गए आतंकियों ने 15 अगस्त को धमाके की साजिश रची थी।

आतंकी संगठन आईएसआईएस के महाराष्ट्र मॉड्यूल मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए है, आतंक निरोधी दस्ता के सूत्रों के अनुसार  मामले में गिरफ्तार किए गए आतंकियों ने 15 अगस्त को धमाके की साजिश रची थी। आतंकियों ने धमाके के लिए पुणे और सतारा के जंगलों में ब्लास्ट का परीक्षण भी किया था।
आरोपी अदनान अली के पास से मिले कई आपत्तिजनक सबूत
महाराष्ट्र मॉड्यूल केस में शुक्रवार को पांचवीं गिरफ्तारी की गई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पुणे से 43 साल के डॉक्टर अदनान अली सरकार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से आईएसआईएस से जुड़े कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। बता दें कि इस केस में एनआईए पहले मुंबई, पुणे और ठाणे से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
आतंकी संगठन के लिए युवाओं का कर रहे थे ब्रेनवॉश
 सूत्रों के मुताबिक, यह सभी स्लीपर सेल से जुड़े थे और बकायदा आतंकी संगठन आईएसआईएस  के लिए युवाओं की भर्ती कर रहे थे। उधर, पुणे पुलिस ने जिन दो आतंकियों मोहम्मद यूनुस खान और मोहम्मद याकूब साकी को गिरफ्तार किया था, उनके मददगार को भी  एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की।

Desk Team