“INDIA ” के मणिपुर दौरे पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तान और चीन जाने की दी हिदायत

Summary :

संसद में आज मॉनसून सत्र का 7वां दिन है, जिसमें हर दिन विपक्ष सदन के अंदर हंगामा करते हुए नज़र आयी। मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच काफी अनबन को देखा जा सकता है। बता दें की मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार से सदन में बहस करने की मांग कर रहा था।

संसद में आज मॉनसून सत्र का 7वां दिन है, जिसमें हर दिन विपक्ष सदन के अंदर हंगामा करते हुए नज़र आयी।  मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच काफी अनबन को देखा जा सकता है।  बता दें की मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार से सदन में बहस करने की मांग कर रहा था।  जिउसके कारण ये सदन के अंदर अविश्वास प्रस्ताव लेकर आये, जिसपर लोकसभा अध्यक्ष ने बहस करने की मंजूरी भी दे दी है।  इस अविश्वास प्रस्ताव के बीच विपक्षी गठबंधन “इंडिया” के प्रतिनिधिमंडल मणिपुर का दौरा कर वहाँ के हालातों का जायज़ा लेंगे।  
विपक्ष पर बरसे रवि किशन 
मणिपुर में विपक्षी दलों के इस दौरे को लेकर विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है।  लेकिन इसी बीच भाजपा के सांसद रवि किशन ने भी इनके इस दौरे को लेकर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों को पाकिस्तान, श्री लंका और चीन जाने की हिदायत दी है।  संसद में कार्यवाही शुरू होने से पहले ही नारेबाजी शुरू हो गयी थी, जिस कारन सदन के कार्य को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया था।  भाजपा सांसद रविकिशन ने I.N.D.I.A  गठनन्दन को कहा है की विपक्ष जिधर जाना चाहती है वहाँ जाए।  इसके बाद उन्होंने कहा की विपक्ष को पाकिस्तान, श्रीलंका और चीन जाना चाहिए।
ज़रूरत होगी तो अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे- प्रल्हाद जोशी
संसद में लगातार बढ़ रहे हंगामे को लेकर संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी  ने कहा है की विपक्ष सरकार का सहयोग नहीं कर रही।  जी हाँ प्रल्हाद जोशी का कहना है की सदन में विपक्ष शांतिपूर्ण ढंग से चर्चा का हिस्सा नहीं बनना चाहती है।  उन्होंने कहा की विपक्ष सदन में किसी भी विधेयक को पारित करने के लिए सहयोग नहीं कर रहा है।  उन्होंने लागे कहा है की “हम उनसे  इस विषय पर रचनात्मक सुझाव लेने के लिए बिलकुल तैयार हैं, लेकिन वो अचानक ही अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आ गए। उन्होंने कहा की जब भी ज़रूरत होगी तो हम अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चा करेंगे।  

Desk Team