महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में जन्मदिन समारोह के लिए एकत्रित होकर कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कल्याण डोम्बिवली नगर निगम (केडीएमसी) के अनुसार 17 और 18 फरवरी की रात डेसलपाड़ा में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था।
केडीएमसी के वार्ड अधिकारी अक्षय गुड्गे को शिकायत मिली थी कि एक स्थानीय निवासी का जन्मदिन मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे और इस दौरान मास्क पहनने, उचित दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का पालन नहीं किया गया।सूचना मिलते ही नगर निगम अधिकारियों ने परिसर का दौरा किया और बाद में मेजबान और उपस्थित लोगों सहित लगभग 500 लोगों के खिलाफ मैनपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 269 और 270 (बीमारियों के संक्रमण फैलाने की लापरवाही और निंदनीय कृत्य), 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश देने के लिए अवज्ञा) और भीड़ के खिलाफ आपदा प्रबंधन नियंत्रण नियमों की धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



