Biryani Drug Murder Case : हर दिन ऐसी कई घटनाएं सामने आती हैं जो रिश्तों को शर्मसार करती हैं। उन्हें सुनकर आप कुछ समय के लिए ही सही, अपने रिश्तों पर से भी भरोसा खो सकते हैं। लेकिन फिर कुछ और कहानियां सामने आती हैं, जो पूरे समाज में डर फैला देती हैं। ऐसा लगता है कि आजकल लोग एक-दूसरे पर से अपना भरोसा, प्यार और समर्पण खो रहे हैं।
क्या यह दुनिया में बढ़ते भौतिकवाद और दिखावे की वजह से हो रहा है, या इसके पीछे कोई और कारण हैं? कारण जो भी हो, रोज़ाना ऐसी चौंकाने वाली आपराधिक घटनाएं हो रही हैं जिन पर विश्वास करना मुश्किल है। इन सबके बीच, आंध्र प्रदेश के गुंटूर ज़िले से एक ऐसी ख़बर आई है जो आपको हैरान कर देगी। यह एक ऐसी घटना है जो ऊपर लिखे वाक्यों को सच साबित कर सकता है।
Andhra Pradesh Murder Case: क्या है पूरा मामला?

गुंटूर ज़िले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। जिस तरह से पति की हत्या की गई, वह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पत्नी ने पति के खाने में पहले तो नशीला पदार्थ मिलाया फिर नींद में पति का दम तकिए से घोंट दिया गया। हैरानी यहीं खत्म नहीं होती। हत्या के बाद पत्नी ने पति की लाश के पास प्रेमी के साथ रातभर बैठी रही और अश्लील फिल्में देखीं. यह घटना बस एक घटना नहीं बल्कि मानसिक सोच और रिश्तों के टूटते भरोसे की भयावह गवाह है।
Guntur Crime News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुए कई खुलासे
बता दें कि रात खत्म होते ही आरोपी पत्नी ने पति की मौत को दिल का दौरा बताने की कोशिश की। लेकिन पड़ोसियों को शक हुआ, बॉडी पर चोट के निशान दिखे फिर बात पुलिस तक पहुंची। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस घटना की पूरी कहानी खोल दी। इसके बाद जो खुलासे हुए, उन्होंने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। अब यह पूरा मामला देश भर में चर्चा का विषय बन गया है।
Biryani Drug Murder Case: पुलिस का बयान
पुलिस के अनुसार, गोपी ने नागराजू को काबू में रखने के लिए उसकी छाती पर बैठकर उसे जकड़ लिया। इसी दौरान माधुरी ने तकिए से पति का दम घोंट दिया, जिससे मौके पर ही नागराजू की मौत हो गई। वारदात के बाद गोपी वहां से फरार हो गया और माधुरी घर में अकेली रह गई।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई, साथ ही छाती की हड्डियों में फ्रैक्चर भी पाया गया। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। पूछताछ में माधुरी ने कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है। अब यह जांच की जा रही है कि इस साजिश में कोई और भी शामिल था या नहीं।
ALSO READ: थाने में महिलाओं के साथ किया रोमांस! दफ्तर से DGP रामचंद्र राव के गंदे वीडियो क्लिप हुई वायरल






















