Mana Shankara Vara Prasad Garu BO Collection Day 11: संक्रांति के मौके पर 12 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘माना शंकर वर प्रसाद गारू’ ने रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में तहलका मचाया हुआ है. साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी स्टारर ये फिल्म रिलीज के 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपने जलवे बिखेर रही है और अब ये धीरे-धीरे चिरंजीवी के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनने की ओर कदम बढ़ा रही है.
वैसे अक्सर ये देखा जाता है कि त्योहारों के खत्म होने के बाद अक्सर फिल्मों की कमाई में गिरावट आ जाती है, ठीक वैसा ही इस फिल्म के साथ भी देखने को मिल रहा है. शुरुआती 10 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 175.85 करोड़ रुपये बटोरने के बाद, 11वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने सिर्फ 3.15 करोड़ रुपये का कारोबार ही किया है.
Mana Shankara Vara Prasad Garu: जानें फिल्म ने कितनी की कमाई?

अगर पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो 9वें दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ और 10वें दिन 4.2 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि कलेक्शन ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आ रहा है, लेकिन रिपोर्ट्स का मानना है कि वर्किंग डेज के हिसाब से ये आंकड़े बहुत सही हैं. वहीं अगर टोटल कलैक्शन की बात करें तो फिल्म का नेट कलेक्शन 179 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.
अब फिल्म जगत में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े को छू पाएगी या नही? क्योंकि आज ही सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 भी रिलीज हो रही है, तो ऐसे में क्या ये फिल्म उसके सामने अच्छा परफॉर्म कर पाएगी या नहीं, ये एक बड़ा सवाल होने वाला है.
Box Office Collection: वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म का कलेक्शन

भारत में जहां फिल्म अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया है. चिरंजीवी की इस ‘मास एंटरटेनर’ ने दूसरे वीकेंड पर ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली थी. फिल्म के एक्सटेंडेड पहले हफ्ते की बात करें तो दुनिया भर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 220 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा अकेले तेलुगु राज्यों से आया है.
Mana Shankara Vara Prasad Garu BO Collection Day 11: फिल्म के बारे में कुछ खास बातें

अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी काफी इमोशन और एक्शन से भरपूर है. फिल्म का नाम चिरंजीवी के फिल्म के नाम (शिवशंकर वर प्रसाद) पर आधारित है. इसमें कहानी एक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी, शंकर वर प्रसाद के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी अलग हो चुकी पत्नी और बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. लेकिन इतनी अच्छी कहानी के बावजूद भी अब इस फिल्म का सनी देओल की बॉर्डर 2 के सामने टिकना थोड़ा मुश्किल लग रहा है. क्योंकि सनी देओल की फिल्म को रिलीज से पहले ही क्रिटिक्स और नैटिजन्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.
Read More: Anupama मारेगी खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी, क्या रजनी की चाल को पराग कर पाएगा नाकाम?



















