महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर तनातनी मची हुई है। जिसके चलते दोनों पार्टियों के नेता आज राजभवन पहुंचेंगे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे। बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जबकि शिवसेना की ओर से परिवहन मंत्री दिवाकर राउते राज्यपाल से मिलेंगे।
जानकारी के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस राजनीतिक हालात के बारे में राज्यपाल को अवगत कराएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। परिवहन मंत्री दिवाकर राउते भी अपने पार्टी के विधायकों के विचार से राज्यपाल को रू-ब-रू करावाएंगे।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने साफ और कड़े लहजे में महाराष्ट्र में अपनी सहयोगी बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा है, “लोकसभा चुनाव में अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के साथ जो तय हुआ था, उससे न कम और नहीं ज्यादा चाहिए।” उससे एक कण भी अधिक मुझे नहीं चाहिए।
हालांकि, शिवसेना ने उप मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी कुछ साफ नहीं किया है। शिवसेना ने बीजेपी से लिखित में आश्वासन मांगा कि वह महाराष्ट्र में ‘सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी के फार्मूले’ (50:50) को लागू करेगी। शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायकों ने मुंबई में शनिवार को पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात की।
उन्होंने उनके (उद्धव के) बेटे एवं युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। राज्य में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में शिवसेना के 56 सीटों पर जीत दर्ज करने के दो दिनों बाद नवनिर्वाचित विधायकों ने ठाकरे से मुलाकात की। उन्होंने शिवसेना प्रमुख को नयी सरकार के गठन के बारे में फैसला लेने के लिए अधिकृत किया।


Download Android App
Download iOS App



