प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब की यात्रा के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल करने के भारत के आग्रह को पाकिस्तान ने अस्वीकार कर दिया है। पाकिस्तान मीडिया में रविवार को इस आशय की रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी इस संबंध में भारत उच्चायुक्त को लिखित में अवगत करायेंगे। विदेश कार्यालय की तरफ से आज 27 अक्टूबर को जारी बयान में कहा गया है कि यह फैसला जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों के मानवाधिकर उल्लंघनों और पाकिस्तान के काला दिवस मनाने के प्रति एकजुटता की वजह से लिया गया है।
पीएम मोदी की सऊदी अरब की यात्रा के दौरान कई मुद्दों पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब रवाना होंगे। पीएम मोदी आज रियाद पहुंचेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सऊदी अरब के पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड की ओर से कल यानि कि 29 से 31 अक्तूबर के बीच होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, वित्त समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है। मोदी सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक मामलों) टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि मोदी सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ बातचीत करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



