पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पीडीएस राशन वितरण में भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में पश्चिम बंगाल की मंत्री ज्योतिप्रिया मलिक की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, उनकी गिरफ़्तारी निश्चित थी क्योंकि हर कोई पहले से ही जानता था कि राशन और खाने के सामान की तस्करी कैसे की जाती है। ममता बनर्जी जो कह रही हैं वह कोई नई बात नहीं है, वह अधिकारी को बचाने के लिए धरने पर बैठने वाली पहली महिला हैं और वे चोरों के प्रति सहानुभूति रखती हैं।
सुकांत मजूमदार बोले ED का इतना डर क्यों?
उन्होंने ज्योतिप्रिया मलिक को डायबिटीज होने के बयान पर सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा, अगर उन्हें डायबिटीज है, तो क्या हमें उन्हें चोरी करने की जिम्मेदारी देनी चाहिए? इतना डर क्यों है? अगर कोई चोरी नहीं हुई है तो ईडी और सीबीआई को अपना काम करने दीजिए, जांच के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।
क्यों हुई ज्योत्रिप्रिया मलिक की गिरफ्तारी?
ईडी की एक टीम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में पश्चिम बंगाल की मौजूदा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता ज्योत्रिप्रिया मलिक को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी ईडी द्वारा कोलकाता के बाहरी इलाके साल्ट लेक में ज्योत्रिप्रिया मलिक के आवास पर तलाशी लेने के एक दिन बाद हुई।


Download Android App
Download iOS App



