बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के घोषणा पत्र में कोरोना वैक्सीन के मुफ्त टीकाकरण का वादा करना विरोधियों को बिल्कुल नागवार गुजरा। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों के बाद शुक्रवार को महाराष्ट्र में एनडीए की पूर्व सहयोगी रही शिवसेना ने भी निशाना साधा है। उन्होंने बिहारवासियों के लिए किए गए बीजेपी के इस वादे को भेदभावपूर्ण करार दिया है।
बीजेपी के घोषणा पत्र पर शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, “पहले ऐसा हुआ करता था, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा लेकिन अब ‘तुम मुझे वोट दो, हम तुम्हें वैक्सीन देंगे” बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, क्या सिर्फ बीजेपी को वोट देने वालों को ही वैक्सीन मिलेगी, यह बीजेपी के भेदभावपूर्ण स्वभाव को दर्शाता है।
बिहार चुनाव के घोषणा पत्र में BJP ने किया मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वादा, विपक्ष हुआ हमलावर
दरअसल, बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कहा है ‘‘ कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बिहार की राजग सरकार ने देश के सामने मिसाल रखी है। बीजेपी का संकल्प है कि जैसे ही कोरोना वायरस का टीका आई.सी.एम.आर. द्वारा स्वीकृति के बाद उपलब्ध होगा, हम बिहारवासियों का नि:शुल्क टीकाकरण करवाएंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



