मुंबई में बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हुए हमले का मामला दिल्ली पहुंच गया है। महाराष्ट्र बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली में केंद्रीय सचिव से मिलने पहुंचा। इस मुलाकात पर शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि ये महाराष्ट्र की बदनामी का षडयंत्र है, अगर आपकी कोई समस्या है तो आप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात करिये।
क्या UP में लगाएंगे राष्ट्रपति शासन?
संजय राउत ने कहा कि ये महाराष्ट्र की बदनामी का षडयंत्र है, अगर आपकी कोई समस्या है तो आप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के गृह मंत्री से मिलिए। उत्तर प्रदेश में 3 महीने में 17 दुष्कर्म और हत्याएं हुई तो वहां राष्ट्रपति शासन लगाएंगे क्या? संजय पांडेय एक सक्षम अधिकारी है।
उन्होंने कहा कि 2-4 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल (दिल्ली) जा रहा है और महाराष्ट्र में क्या हुआ? किसी ने थोड़ा खून बहाया हो (बीजेपी नेता किरीट सोमैया का जिक्र करते हुए)… दिक्कत हो तो महाराष्ट्र के सीएम से मिलो, लेकिन दिल्ली जा रहे हो, ये क्या है?
केंद्रीय गृह सचिव से SIT की मांग
बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला से मुलाकात की, किरीट सोमैया ने अपने ऊपर हुए हमले और मुंबई पुलिस के FIR दर्ज नहीं करने के मामले की जांच की मांग की है। सोमैया ने गृह सचिव भल्ला से मामले की जांच के लिए SIT बनाने की भी मांग की है।
पुलिस का माफिया उपयोग कर रहे हैं CM उद्धव
गृह सचिव से मुलाकात से पहले किरीट सोमैया ने कहा कि महाराष्ट में टेरर पैदा करना, पुलिस का माफिया उपयोग करने का काम उद्धव जी कर रहे हैं जिसमें मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे भी शामिल हैं और उन्होंने मेरे ऊपर फर्जी FIR दर्ज़ कर दी। आज हम केंद्रीय गृह सचिव से मिलने आए हैं और उनसे स्पेशल टीम भेजने की बात करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



