भाजपा ने आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री अहलूवालिया को उतारा

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एस एस अहलूवालिया को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया। आसनसोल में अहलूवालिया का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और ‘बिहारी बाबू’ के नाम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से होगा। Highlights  शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री अहलूवालिया को उतारा  आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया  आसनसोल से भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया    अहलूवालिया वर्तमान में बर्दवान-दुर्गापुर सीट से पार्टी के सांसद हैं। इस सीट पर अहलूवालिया की जगह भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को उम्मीदवार…

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एस एस अहलूवालिया को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया। आसनसोल में अहलूवालिया का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और ‘बिहारी बाबू’ के नाम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से होगा।

Highlights 

  • शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री अहलूवालिया को उतारा 
  • आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया 
  • आसनसोल से भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया 

 

अहलूवालिया वर्तमान में बर्दवान-दुर्गापुर सीट से पार्टी के सांसद हैं। इस सीट पर अहलूवालिया की जगह भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को उम्मीदवार बनाया है। घोष निवर्तमान लोकसभा में मेदिनीपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। भाजपा ने शुरुआत में आसनसोल से भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन सिंह ने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Desk Team