मध्यप्रदेश में पवई के पूर्व विधायक प्रहलाद लोधी के मामले को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में दिन में राज्यपाल से मुलाकात कर प्रहलाद लोधी का मामला उठाएंगे।
प्रहलाद लोधी पन्ना जिले के पवई से विधायक चुने गए थे। पिछले दिनों भोपाल की एक अदालत ने आपराधिक मामले में उन्हें दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनायी है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने उन्हें विधायक पद के अयोज्ञ ठहराते हुए पवई सीट को रिक्त घोषित कर दिया।
महाराष्ट्र : शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस का नहीं हुआ गठबंधन, अब ऑपरेशन लोटस की तैयारी में BJP
इस बीच प्रहलाद लोधी की ओर से सजा के मामले को हाई कोर्ट में चुनौती दी गयी और हाई कोर्ट ने सजा पर दो माह के लिए रोक लगा दी है। बीजेपी विधायक सजा पर रोक लगने के मद्देनजर प्रहलाद लोधी की विधानसभा की सदस्यता बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर आज बीजेपी नेता राज्यपाल से मिलेंगे।


Download Android App
Download iOS App



