हरियाणा सरकार का कल होगा पहला कैबिनेट विस्तार, नए मंत्री लेंगे शपथ

Summary :

राज्य में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे, जिसके बाद 27 अक्टूबर को जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन कर बीजेपी ने सरकार बनाई थी।

हरियाणा में सरकार गठन के 17 दिन बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मंत्रिपरिषद का गुरुवार को विस्तार होने वाला है। सूत्र बता रहे हैं कि दिन में 11 बजे नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। राज्य में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे, जिसके बाद 27 अक्टूबर को जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन कर बीजेपी ने सरकार बनाई थी। 
अभी तक सिर्फ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भरोसे ही राज्य की सरकार चल रही थी। पूरी तरह कैबिनेट का गठन न होने के कारण अपेक्षित गति से सरकार नहीं चल पा रही थी। 

प्रहलाद लोधी मामले में राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात करेंगे BJP नेता

दरअसल जजपा और बीजेपी के बीच मंत्रिपदों की संख्या और विभागों का बंटवारा न होने के कारण मंत्रिपरिषद विस्तार में देरी हो रही थी। सूत्र बता रहे हैं कि बातचीत सुलझ जाने के बाद गुरुवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार होगा। 

Desk Team