महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की विदाई को राज्य के लिए प्रशासन के सबसे अंधेरे दौर में से एक का अंत बताते हुए भाजपा दावा कर रही है कि अब महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजधर्म की पुनर्स्थापना होगी और धर्म देवेंद्र फडणवीस के साथ है।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने उद्धव ठाकरे सरकार की विदाई को राज्य के लिए प्रशासन के सबसे अंधेरे दौर में से एक का अंत बताते हुए यह आरोप लगाया कि इस गठबंधन सरकार के कार्यकाल में वैचारिक दिवालियापन, अद्वितीय भ्रष्टाचार और प्रशासनिक तंत्र का विनाश ही देखने को मिला।
अवसरवादी गठबंधन नहीं टिकता
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और महाराष्ट्र प्रभारी सीटी रवि ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने पर सिलसिलेवार कई ट्वीट करते हुए कहा कि, कर्म किसी को भी नहीं छोड़ता है। वह (उद्धव ठाकरे) बहुमत खो चुके हैं, यह वह उसी दिन समझ गए थे जब शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे ने हिंदुत्व से धोखा करने के लिए उनके खिलाफ विद्रोह कर दिया था। उनके कार्यकाल ने साबित कर दिया है कि अवसरवादी गठबंधन नहीं टिकता है।
भाजपा महाराष्ट्र में राजधर्म की पुनस्र्थापना करेगी
सीटी रवि ने अपने अगले ट्वीट में महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनने का संकेत देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा महाराष्ट्र में राजधर्म की पुनस्र्थापना करेगी।” महाराष्ट्र प्रभारी सीटी रवि ने देवेंद्र फडणवीस के ही मुख्यमंत्री बनने का संकेत देते हुए अगले ट्वीट में कहा कि धर्म देवेंद्र (फडणवीस) के साथ है।


Download Android App
Download iOS App



