जितिन प्रसाद के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरि प्रसाद को बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जितिन प्रसाद हाल में ही संक्रमण की चपेट में आए थे। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करने की अपील की थी।
बंगाल चुनाव में स्थानीय लोगों के हमले के बाद केंद्रीय बलों ने की फायरिंग, चार लोगों की मौत
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अब पार्टी ने हरि प्रसाद को अस्थायी रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी है। हरि प्रसाद ने भी इस जिम्मेदारी के मिलने की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि हरि प्रसाद पहले से ही पश्चिम बंगाल में बतौर पर्यवेक्षक पार्टी के चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय की जिम्मेदारी देख रहे हैं। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस वाम दलों और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।


Download Android App
Download iOS App



