Urvashi Rautela ने diamond studded face masquerade में शेयर किया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी है। उनके फैशन सेंस और स्टाइलिंग के हर तरफ चर्चे होते रहते है। ऐसे में अब उर्वशी एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ ऐसा शेयर किया जिसके बाद हर तरफ सभी बस उर्वशी की ही बाते कर रहे है। दरअसल, उर्वशी रौतेला ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे उर्वशी अपने चेहरे पर डायमंड मास्करेड पहने हुए नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी है। उनके फैशन सेंस और स्टाइलिंग के हर तरफ चर्चे होते रहते है। ऐसे में अब उर्वशी एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ ऐसा शेयर किया जिसके बाद हर तरफ सभी बस उर्वशी की ही बाते कर रहे है। इस वीडियो से सबके लिए अपनी नजरे हटा पाना जरा मुश्किल हो गया है। 

दरअसल उर्वशी रौतेला ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे उर्वशी अपने चेहरे पर डायमंड मास्करेड पहने हुए नजर आ रही हैं। उर्वशी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “डायमंड फुल मास्करेड। ये बहुत भारी-भरकम था। इसके लिए मुझे दोष न दें।” इस वीडियो के बाद हालांकि एक्ट्रेस को ट्रॉल्लिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। अब उनका ये वीडियो देखकर फैंस समझ ही नहीं पा रहे हैं कि ये उनका स्टाइलिश लुक था या कुछ और?

उर्वशी के इस अवतार को जहां कुछ फैंस काफी पसंद कर रहे हैं तो कुछ खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। कई फैंस ने उर्वशी को इस अवतार में काफी खूबसूरत बताया है। वहीं ट्रोल्स का कहना है कि अमीरों का हेलमेट ऐसा होता है। वही बात बात उर्वशी के फिल्मी करियर की करें तो उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म ‘सिंह साहब दि ग्रेट’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसके बाद वो सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी, पागलपंती, वर्जिन भानुप्रिया में नजर आई हैं। बता दें कि जल्दी ही उर्वशी तमिल फिल्मों में भी डेब्यू करने जा रही हैं। 

Desk Team