केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो जब चक्रवात ‘बुलबुल’ से प्रभावित इलाकों में स्थिति का जायजा लेने बुधवार को दक्षिण 24 परगना पहुंचे तो उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा और लोगों के एक समूह ने उन्हें वापस जाने के लिए कहा। सुप्रियो ने दावा किया कि प्रदर्शनकारी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता थे।
उन्होंने मंगलवार को बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे पश्चिम बंगाल में चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए कहा है। उनके काफिले को चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में से एक नमखाना पहुंचने के फौरन बाद प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया और उन्हें काले झंडे दिखाए।
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि वह जमीनी हकीकत का जायजा लेने जिले में आए हैं लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने उन्हें वापस जाने के लिए कहा। सुप्रियो ने कहा, ‘‘मैं जानता था कि मुझे चक्रवात प्रभावित इलाकों के अपने दौरे के दौरान प्रदर्शनों का सामना करना पड़ेगा। सभी प्रदर्शनकारी टीएमसी के कार्यकर्ता थे।’’


Download Android App
Download iOS App



