असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश तथा मेघालय के साथ अंतरराज्यीय सीमा विवाद का सामाधान साल 2022 के अंत तक कर लिया जायेगा। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा,‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि 2022 के अंत तक मेघालय तथा अरुणाचल प्रदेश के साथ असम का सीमा विवाद का निपट जाएगा। हिमंता ने कहा कि मिजोरम तथा नागालैंड के साथ असम का सीमा विवाद जटिल होने के कारण समाधान होने में थोड़ समय लगेगा।
गौरतलब है कि असम और मेघालय 12 अंतरराज्यीय सीमा विवादों को सुलझाने के लिए विवादित सीमावर्ती क्षेत्रों के संयुक्त निरीक्षण की कवायद में शामिल हैं।सीमा विवाद को समाप्त करने के लिए दोनों राज्यों की तरफ से दो समिति का गठन किया गया है, ये समितियां साल के शुरु में अपनी रिपोर्ट को अपने-अपने मुख्यमंत्रियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगी।
मिजोरम-असम में सीमा विवाद को लेकर हो चुकी हैं हिंसा
पिछले वर्ष असम और मिजोरम के सीमा विवाद को पुलिस कर्मीयों की हिंसक झंडप हो चुकी हैं। जिसमें असम के 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे। बताया जा रहा था कि मिजोरम-असम की सीमा पर अज्ञात बदमाशों द्वारा आठ झोपड़ियां जला दिए जाने के बाद से तनाव पैदा हो गया था.जिसके बाद दोनों तरफ गोलीबारी शुरू हो गयी थी। इस मामले में केंद्र के दखल के बाद ही शांति स्थापित हो पायी थी।


Download Android App
Download iOS App



