देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। जिसको लेकर सभी चुनावी दल समय रहते हुए अपने कैंडिडेट फाइनल कर चुनावी रणभेरी में उतरना चाहती हैं। पंजाब में भी विधानसभा चुनाव हैं. इसलिए आज पंजाब काग्रेंस के नेताओं ने स्क्रींनिग बैठक कर टिकट फाइनल करने की चर्चा को अंतिम रूप दिया हैं। इस बैठक में कमिटी के चेयरमैन सुनील जाखड़, अजय माकन और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू हिस्सा ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों सहित कई अन्य मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। पंजाब काग्रेंस नेताओं में रस्साकशी के चलते टिकट बटवारें में भी कोई झोल नही छोड़ना चाहती। ताकि चुनाव में कार्यकर्ताओं के बीच कोई नाराजगी पैदा ना हो।
आप ने भगवंत मान को बनाया सीएम चेहरा
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भगवंत मान को आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम चेहरा घोषित किया हैं। पिछले विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने बिना चेहरे विधानसभा चुनाव में उतरी थी। जिस कारण वह सत्ता को पाने में नाकाम हुई। लेकिन भगवंत मान के सीएम चेहरा बनाने को लेकर राजनीतिज्ञ केजरीवाल का मास्टर स्ट्रोक मान रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



