ईसा मसीह के जन्म दिन के उत्सव का रंग धीरे-धीरे गहराने लगा है, बुंदेखलंड के झांसी में बच्चों और महिलाओं ने ईसा मसीह के जन्म दिन को उत्साह और उमंग के साथ मनाया। रंगारंग कार्यक्रम किए और केक भी काटा। वहीं सांताक्लाज ने उपहार बांटे। स्थानीय एक होटल में कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट ने रविवार को ईसा मसीह के जन्मोत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर ईसा मसीह की तस्वीर के सामने मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की गई।
संस्था की अध्यक्ष वैशाली पुंशी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि कार्यक्रम में पहुंची सदस्यों के अलावा बच्चों ने मिलकर केक काटा और गीत गाकर नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सांताक्लाज ने सभी को उपहार भी बांटे। संस्था की सचिव भूमिका सिंह और सिमरन चडढा ने कहा कि एक पर्व नारी शक्ति को समर्थन का बनाएं ताकि, वे मिलकर समाज के हित व गरीब-कमजोर तबके के लिए काम कर सकें।


Download Android App
Download iOS App



