केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी को धारवाड़ से पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। मामला बीजेपी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य योगीश गौड़ा गौडर की 2016 में हुई हत्या से जुड़ा है।
विनय कुलकर्णी की सीबीआई हिरासत पर मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा, पिछले कुछ राजनेता अपनी राजनीतिक और धन शक्ति का उपयोग करके आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। अब स्थिति बदल गई है। CBI उनसे (विनय कुलकर्णी) पूछताछ करेगी और मैं इस कदम का स्वागत करता हूं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कुलकर्णी को पूछताछ के लिए उनके आवास से पुलिस थाने ले जाया गया। सूत्रों ने कहा कि उनके छोटे भाई विजय कुलकर्णी से भी पूछताछ की जा रही है। अज्ञात व्यक्तियों ने 15 जून 2016 को योगीशगौड़ा की हत्या कर दी थी।


Download Android App
Download iOS App



