मध्यप्रदेश के कटनी में कांग्रेस ने केन्द सरकार द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ किए जा रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार और राष्ट्रीय आपदा राहत कोष की राशि अब तक नहीं दिए जाने के विरोध में कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपकर मांग की गई कि अतिशीघ, मप, में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
बड़वारा विधायक बसंत सिंह ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ और अतिवृष्टि से लाखों परिवार प्रभावित हुए है और सरकार को लगभग 6 हजार करोड़ से भी अधिक की राहत पैकेज की आवश्यकता है।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन ने कहा कि प्रदेश में भारी वर्षा से किसानों की फसलें चौपट हो गई है और विगत दिनों मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से मुलाकात कर प्रदेश को विशेष सहयोग देने का अनुरोध किया था लेकिन प्रधानमंत्री ने एनडीए शासित बीजेपी के राज्य बिहार और कर्नाटक को विशेष सहायता पैकेज दिया लेकिन मध्यप्रदेश राहत राशि नहीं भेजी जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



