मणिपुर राज्य में आरक्षण के विरोध में हुई आगजनी ने अभी तक सही से शांति का दमन नहीं पकड़ा वही दूसरी ओर इस हिंसा की आग की लपटे पश्चिम बंगाल तक पहुंची। विरोध कर सड़को पर चक्का जाम कर दिया। जिस कारण जाम की लम्बी लाइन किलोमीटर तक की हो गई। 

आदिवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 जाम कर विरोध प्रदर्शन
अपने समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर कुर्मी समुदाय द्वारा चल रहे विरोध के बीच, पश्चिम बंगाल के आसनसोल के आदिवासी लोगों ने समुदाय के खिलाफ विरोध किया। पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर के चंदा मोड़ इलाके में आदिवासियों ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-2 को एक घंटे से अधिक समय तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. कुर्मी समुदाय वर्तमान में ओबीसी के रूप में वर्गीकृत है।

पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाया
इस सड़क जाम के कारण कई किलोमीटर तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आयीं। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। पिछले महीने, पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में पश्चिम बंगाल की मंत्री बीरबाहा हंसदा के वाहन पर हमला किया गया था, क्योंकि कुर्मी समुदाय के सदस्यों ने कथित तौर पर टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफिले पर पथराव किया था, जिसमें वह यात्रा कर रही थीं।


Download Android App
Download iOS App



