छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर आरटी-पीसीआर टेस्ट शुरू करने जा रही है। बघेल ने शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में कहा, “कोविड स्क्रीनिंग, उपचार और टीकाकरण केंद्रों के विस्तार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।”
उन्होंने शुक्रवार को आयोजित इस वर्चुअल बैठक में विभिन्न मीडिया हाउस के संपादकों संग बात कर कोरोना के रोकथाम और आर्थिक गतिविधियों को जारी रखने जैसे विषयों पर सुझाव मांगे। बघेल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टीकाकरण की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित करने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 परीक्षण की संख्या में इजाफा लाने और निजी अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के उपचार के लिए जल्द ही एक पहल की जाएगी। बैठक में कहा गया, छत्तीसगढ़ में 10 लाख की आबादी पर प्रति दिन 1,435 परीक्षण किए जा रहे हैं, जबकि प्रतिदिन प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर परीक्षण किए जाने की राष्ट्रीय औसत 929 है।


Download Android App
Download iOS App



