चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में सुबह 11:05 बजे तक 16.65% मतदान हुए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की 44 सीटों पर तेजी के साथ मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इस दिन दक्षिण 24 परगना, हुगली, हावड़ा, अलीपुरद्वार और कूचबिहार इन पांच जिलों में 1,15,94,950 मतदाता अपने मतदान अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक, चुनाव के शुरुआती दो घंटे में करीब 15.85 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है, जो 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को हुए पहले के तीन चरणों के मुकाबले बेहतर है। पांच निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहे अलीपुरद्वार में सबसे अधिक 17.97 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, इसके बाद 17.48 प्रतिशत वोटिंग के साथ हावड़ा दूसरे नंबर पर है, जहां 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है।
दस विधानसभा क्षेत्र वाले हुगली में वोटिंग 17.04 प्रतिशत दर्ज हुई है। पांच विधानसभा क्षेत्रों वाले कूचबिहार में 15.39 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई है। दक्षिण 24 परगना के 11 विधानसभाक्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक 13.26 फीसदी वोटिंग हुई है। बंगाल में अधिकतर मतदान केंद्रों में लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है।


Download Android App
Download iOS App



