छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल पर फैसला कर लिया है। मंत्रियों की सूची पर पार्टी आलाकमान की मुहर भी लग गई है। देर रात रायपुर लौटने पर मीडिया से चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कि प्रदेश के किस विधायक को कौन सा प्रभार दिया जाएगा, यह शपथ ग्रहण के बाद बताया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की सूची में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखा गया है। हमने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। उनसे मिलने के बाद ही शपथ ग्रहण की तिथि तय की जाएगी।
छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का किया ऐलान
वही, दूसरी ओर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि चरणदास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। महंत सक्ति से विधायक हैं। पुनिया ने कहा कि जातिगत, सामाजिक समीकरण और वरिष्ठता के आधार पर 10 मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं। हालांकि, उन्होंने नामों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया।


Download Android App
Download iOS App



