मशहूर यूट्यूब सेलिब्रिटी दानिश जेहन का बीते 20 दिसंबर की सुबह एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया और तबसे सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड तक इन्ही की चर्चा हो रही है। जहाँ इस युवा सेलिब्रिटी की दुखद मौत पर इनके करीबी और फैंस बेहद दुखी है वहीँ बॉलीवुड और टीवी जगत की हस्तियां भी शोक में डूबी है।
अब दानिश जेहन की बेस्ट फ्रेंड अरिष्फा खान ने उनके लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है। अरिष्फा खान चाइल्ड एक्टर के तौर पर वीरा और ये है मोहब्बतें जैसे सीरियलों में काम कर चुकी है।
अरिष्फा खान ने लिखा है उन्हें पहले यकीन नहीं हुआ की दानिश अब इस दुनिया में नहीं रहे और जब उन्होंने टीवी स्टार विकास गुप्ता का इंस्टाग्राम पोस्ट देखा तो उन्हें लगा ये शायद कोई प्रैंक है।
पर जब उन्हें असलियत पता लड़ी तो उन्हें गहरा सदमा लगा और उन्हें दानिश का एक दुखद किस्सा याद आया जब दानिश अपने दोस्त की मौत पर खूब रो रहे थे और अरिष्फा खान ने उनसे खा था कि ‘छोड़ो ना इसमें इतना रोने वाली बात नहीं है ‘, तब दानिश ने उनसे खा था की अगर एक दिन मेरी मौत हो जाये तो क्या वो उसके लिए लिए रोयेगी। ‘
याद करने अरिष्फा खान आज महसूस कर रही है की जब अपना बेस्ट फ्रेंड इस तरह छोड़ कर चला जाता है तो कैसा महसूस होता है। इस घटना को याद करके अरिष्फा खान बहुत रोई और उन्होंने लिखा भी की जबसे उन्हें दानिश की मौत के बारे में पता लगा है तबसे उनके आंसू है।
अरिष्फा खान ने रोते हुए एक लाइव वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जिसमे उन्होंने अपनी भावनाओं को जाहिर किया और आप देख सकते है दानिश जहां की ये बेस्ट फ्रेंड अपने आंसू नहीं रोक पा रही है।
अरिष्फा ने साथ ही लिखा की आखिरी बार उनकी जब दानिश जेहन से बात हुई थी तो उसने इतना कहा था की वो लखनऊ जाकर उससे बात करेंगे पर अब वो कभी उससे बात नहीं कर पायेगी। दानिश की मौत पर अरिष्फा के परिवार वाले भी बेहद दुखी है।

देखिये अरिष्फा खान का पोस्ट :
https://www.instagram.com/p/BrmzijMB2to/?utm_source=ig_embed
देखे अरिष्फा खान का लाइव विडियो
https://www.youtube.com/watch?v=PWiuA-8yFBY


Download Android App
Download iOS App









