1651 और भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के कांकेड़ जिले में संदिग्ध नक्सलियों द्वारा संघ एक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में रविवार को रायपुर में ‘मौन’ विरोध मार्च निकाला। कांकेड़ जिले के दुर्गकोंडल थाने के कोंडे गांव में 27 अगस्त को नक्सलियों ने संघ कार्यकर्ता एवं पूर्व सरपंच दादु सिंह कोरेटिया (50) के घर में घुस कर उनकी हत्या कर दी थी।
इस मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और संघ के प्रांत संघचालक बिसराराम यादव शामिल हुए। संघ नेता भगवती शर्मा ने कहा कि यह वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर से शुरू हुआ और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन के साथ समाप्त हुआ जिसे अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। शर्मा ने कहा, “संघ कार्यकर्ताओं को अत्यंत विषम स्थितियों में काम करने के बावजूद राज्य के दूरस्थ इलाकों में हिंसा झेलनी पड़ती है। इसलिए हमने यह मौन मार्च निकाला है।


Download Android App
Download iOS App



