पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘‘अब कोई संप्रग नहीं है’’ वाले बयान के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह सत्ता में बैठे लोगों से मुकाबला करके अपनी पार्टी को मुख्य विपक्षी दल बनाना चाहती हैं या फिर विपक्ष के अन्य दलों से लड़कर।
भाजपा से मुकाबला करने के लिए गठबंधन का प्रमुख स्तंभ कांग्रेस को ही बनना होगा
बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के बिना कोई भी विपक्षी गठबंधन बनाना संभव ही नहीं है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए गठबंधन का प्रमुख स्तंभ कांग्रेस को ही बनना होगा।बघेल ने कहा कि 2024 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामना करने के लिए विपक्षी खेमे का चेहरा कौन होगा, इसका निर्णय सोनिया गांधी की अध्यक्षता में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) मिलकर करेगा।बनर्जी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से बुधवार को मुंबई में मुलाकात की थी और कांग्रेस नेतृत्व पर परोक्ष रूप से तंज कसते हुए था, ‘‘अब कोई संप्रग नहीं है।’’
बघेल ने कहा-मैं ममता बनर्जी से कहना चाहता हूं …
बनर्जी की टिप्पणियों के बारे में बघेल ने कहा, ‘‘मैं ममता बनर्जी से कहना चाहता हूं कि आप मुख्य विपक्षी दल बनना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छी बात है। यदि आप किसी योजना के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, सपना देखना चाहते हैं तो इसका भी स्वागत किया जाएगा लेकिन सवाल यह है कि आप मुख्य विपक्षी दल सत्ता में बैठे लोगों के साथ मुकाबला करके बनना चाहते हैं या फिर साथी विपक्षी दलों के साथ लड़कर।’’


Download Android App
Download iOS App



