केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनपर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेठी से पारिवारिक रिश्तों की दुहाई देने वालों ने यहां के विकास से जुड़े मुद्दों को संसद में नहीं उठाया। राहुल पूर्व में अमेठी से सांसद रह चुके हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी की स्मृति ईरानी ने उन्हें हरा दिया था।
स्मृति ईरानी ने तिलोई में बस अड्डे सहित पांच परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि अमेठी कई वर्षों तक तमाम समस्याओं से जूझती रही, मगर जिसको उसने चुनकर सदन में भेजा, वह चुपचाप बैठे रहते थे! जनता यहां सोचती थी कि आखिर हमारी बातें कब सदन में उठेगी।
लखनऊ लाठीचार्ज पर राहुल का ट्वीट, ‘BJP वोट मागंने आए तो याद रखना’
उन्होंने कहा कि अमेठी से रिश्तों की दुहाई दी जाती रही पर यहां के लोगों की बात सदन में नहीं उठाई गयी। स्मृति ने कहा,‘‘ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की काम के प्रति सक्रियता इस बात को प्रदर्शित करती है कि नौ महीने के अंदर तिलोई में एक भव्य बस अड्डा बनकर तैयार हो गया। तिलोई में मेडिकल कॉलेज बन रहा है और एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट भी यहां स्थापित हुआ है।’’


Download Android App
Download iOS App



