महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को किया जाएगा और मंत्रियों के नाम तय करने के लिये शनिवार रात को अंतिम बैठक होगी। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने दिल्ली में यह जानकारी दी।
राजभवन के सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले यानि रविवार को अपराह्न 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। विधानसभा चुनाव से पहले यह विधानसभा का अंतिम सत्र होगा।
हिंसा से चिकित्सकों को बचाने के लिए विशेष कानून लाने पर विचार किया जाए : हर्षवर्द्धन
फड़णवीस ने कहा, मैं (मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर) एक बैठक कर चुका हूं और अंतिम बैठक आज रात होगी। इससे पहले फड़णवीस ने शुक्रवार रात को मंत्रिमंडल विस्तार के सिलसिले में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास मातोश्री में मुलाकात की थी।


Download Android App
Download iOS App



