CM शिवराज की अपील- टीकाकरण को सफल बनाने के लिए स्व-प्रेरणा से आगे आए और कोरोना के खतरे से बचे

Summary :

मध्य प्रदेश में कोरेाना वैक्सीन की पहली डोज के पात्रों की शत-प्रतिशत आबादी को टीके देने के लक्ष्य की ओर सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है।

मध्य प्रदेश में कोरेाना वैक्सीन की पहली डोज के पात्रों की शत-प्रतिशत आबादी को टीके देने के लक्ष्य की ओर सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। 27 सितंबर को राज्य में फिर टीकाकरण महाअभियान होने जा रहा है। सरकार इस दिन अपने लक्ष्य केा हासिल करने के लिए प्रयास जारी रखे हुए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 27 सितंबर को पुन: टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। इस महाअभियान में प्रमुखता से प्रदेश के उन पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जाएगी, जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। 
महाअभियान में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रदेश के शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन प्रथम डोज लग जाए। लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूर्व महाअभियानों की तरह इस महाअभियान में भी जन-भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण माह जनवरी 2021 से निरंतर जारी है। अभी तक प्रदेश में 5 करोड़ 91 लाख से अधिक वैक्सीन के डोज लगाये जा चुके हैं। इसमें से चार करोड़ 59 लाख 49 हजार 20 नागरिकों को वैक्सीन का प्रथम डोज और एक करोड़ 31 लाख 72 हजार 210 नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जा चुका है।
मुख्यमंत्री चौहान ने टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिये सभी वर्गों से अपील की है कि मानव जीवन की सुरक्षा के लिये सभी लोग स्व-प्रेरणा से आगे आये और महाअभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। .मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रि-परिषद के सदस्य, सांसद, विधायक, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों, धर्मगुरूओं, मीडिया प्रतिनिधि, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से वैक्सीन लगवाने की अपील करें, जिससे अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकें।

Desk Team