छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसंख्या नियंत्रण पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर 70 के दशक में नसबंदी को आगे बढ़ाते तो आज जनसंख्या इतनी नहीं बढ़ी होती। बता दें उत्तर प्रदेश सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण मुद्दे पर पहला कदम उठाते हुए ड्राफ्ट तैयार किया है। इसके बाद से ही देश में एक बार फिर बढ़ती जनसंख्या के मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कहा, जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनाने से समस्या का हल नहीं होगा, जब तक लोगों में जागरूकता नहीं होगी। उन्होंने कहा, बीजेपी ने ही नसबंदी के कार्यक्रम का विरोध किया था, अगर 70 के दशक में नसबंदी को आगे बढ़ाते तो आज जनसंख्या इतनी नहीं बढ़ी होती।
योगी के जनसंख्या ड्राफ्ट का दारुल उलूम देवबंद ने किया विरोध, बताया-मानवाधिकारों के खिलाफ
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक ड्राफ्ट पेश किया है। बीजेपी शासित राज्य यूपी सरकार के इस इस बिल का समर्थन कर रहे हैं, वहीं विपक्षी दल इसके विरोध में हैं। उत्तर प्रदेश के विधि आयोग द्वारा इसे अंतिम रूप देने के बाद जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दिया जाएगा। ड्राफ्ट के तहत जिनके पास दो से अधिक बच्चे होंगे, वे न तो सरकारी नौकरी के लिए योग्य होंगे और न ही कभी चुनाव लड़ पाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



