15 साल में हो जाएगा रणबीर-आलिया का तलाक, केआरके ने की ऐसी भविष्यवाणी, यूजर्स ने लगाई क्लास

Summary :

केआरके आए दिन बॉलीवुड स्टार्स को आड़े हाथों लेते रहते हैं। ऐसे में अब कमाल आर खान ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के हॉट कपल में से हैं। दोनों की शादी को लेकर पिछले काफी समय से अटकलें चल रही हैं, लेकिन अभी तक इनकी शादी नहीं हुई है, अब इनकी शादीशुदा जिन्दगी को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले एक्टर केआरके ने ऐसा ट्वीट कर दिया है कि जिससे लोग भड़क गए हैं। 
केआरके आए दिन बॉलीवुड स्टार्स और उनकी फिल्मों की आलोचना सोशल मीडिया पर करते रहते हैं। अब उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसको जानकर फैंस हैरान रह जाने वाले हैं। 
कमाल ने अपने ट्वीट के जरिए बताया है कि उनका अनुमान है कि कब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी करेंगे। चौंकाने वाली बात ये है कि केआरके ने इस बात को भी बताया है कि इन दोनों कलाकारों का तलाक कब तक होगा। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘रणबीर कपूर 2022 के आखिर तक आलिया भट्ट के साथ शादी कर लेगा लेकिन रणबीर कपूर उसे शादी के 15 साल के अंदर-अंदर तलाक भी दे देगा।’ 
केआरके पिछले कई दिनों से बॉलीवुड स्टार्स को लेकर भविष्यवाणियां कर रहे हैं। जैसे ही केआरके ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बारे में ऐसी बात कही फैंस इससे खफा हो गए। केआरके की इस भविष्यवाणी पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा है। 
हाल ही में केआरके ने ट्वीट में कहा था कि प्रियंका और निक को लेकर ट्वीट किया, ‘निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से 10 साल में तलाक ले लेंगे।’इसके अलावा कहा था कि ‘सैफ और करीना के दोनों बेटे कभी अपने नाम की वजह से सुपरस्टार एक्टर नहीं बनेंगे।’

Desk Team