दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों के लिए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने पैसा और चावल भेजा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चावल के वहां को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने बीजेपी पर हमला किया।
चावल के वाहन को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, जब भी कोई विरोध होता है, बीजेपी उसे बदनाम करने की कोशिश करती है। किसानों के विरोध के लिए, कभी-कभी वे (बीजेपी) उन्हें पाकिस्तानी या खालिस्तानी कहते थे। उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि किसान बिचौलिए के दलाल हैं। किसानों को दबाने के उनके प्रयासों के बावजूद, किसान डरेंगे नहीं।
दरअसल, दिल्ली में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के लिए छत्तीसगढ़ में एक रुपया एक पैली धान अभियान चलाया गया और इसके लिए कार्यकर्ताओं ने मस्तूरी क्षेत्र के धान केंद्रों में जाकर यहां के किसानों से समर्थन मांगा। इस दौरान एकत्रित हुई राशि और धान को 16 जनवरी को प्रदेश मुख्यालय लाया गया। जिसे आज दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



