देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ‘ईद-उल-जुहा’ त्याग, बलिदान और ईश्वर के प्रति समर्पण का त्यौहार है। उन्होंने समाज में भाईचारे एवं सौहार्द के प्रतीक इस त्यौहार को आपसी सद्भाव से मनाने की जनता से अपील की है।
ईद को सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाएं
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह त्यौहार हमारी मिली-जुली संस्कृति को और अधिक समृद्ध करने के साथ ही हमारी एकता और अखंडता को मजबूत करेगा एवं प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगा।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



